इन 9 राज्‍यों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें इनके नाम

राष्ट्रीय राजधानी में आज और कल मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अगले 4-5 दिनों तक दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के मध्य में रहेगा। अगले 48 घंटों में विदर्भ में तेज बारिश होगी।

Weather Update: मानसून के दो महीने बीत चुके हैं। जून और जुलाई में मानसून का असर अच्‍छा खासा देखा गया। अब अगस्‍त की शुरुआत में ही कई राज्‍यों में जोरदार बारिश की खबरें सामने आईं हैं। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि अगस्‍त के दूसरे सप्‍ताह में दक्षिण, मध्‍य, उत्‍तरी और दक्षिण पश्चिमी राज्‍यों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। अगले 48 घंटों में कुछ राज्‍यों में भारी बारिश हो सकती है। देश भर में कैसा मौसम रहने वाला है, यहां जानिये पूरा अपडेट।

यहां देखिये राज्‍यवार, जिला वार पूरी लिस्‍ट

विदर्भ में भारी बारिश की चेतावनी है। अगले 48 घंटों में विदर्भ में तेज बारिश होगी। महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में इस मानसून में भारी बारिश देखी गई है, लेकिन इस बारिश के बाद स्थिति में सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *