श्रीरामलला दर्शन योजना : लॉटरी से 72 दर्शनार्थियों का चयन

अयोध्या धाम दर्शन के लिए 22 अगस्त को होगा दल रवाना

श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत अयोध्या धाम की यात्रा के लिए दर्शनार्थियों के चयन हेतु आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में चयन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में श्री रामलला दर्शन योजना के क्रियान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय समिति के सदस्यों की उपस्थिति में जिले के नागरिकों से प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत लॉटरी के माध्यम से 72 दर्शनार्थियों का चयन किया गया। जिला पंचायत के सीईओ श्री सुमित अग्रवाल ने बताया कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत तीसरे चरण की यात्रा के लिए आज लॉटरी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों से 54 दर्शनार्थियों का चयन किया गया, वहीं नगरीय क्षेत्र से 18 दर्शनार्थियों का चयन किया गया। उक्त चयनित दर्शनार्थियों को जिला मुख्यालय से 22 अगस्त को अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दर्शनार्थियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था करने के साथ स्वास्थ्य विभाग को विकासखण्ड स्तर पर ही चयनित हितग्राहियों का चिकित्सा प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर समिति के सदस्य श्री बृजेश चौहान सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *