जियो से ₹10 सस्ता प्लान, 25+ OTT फ्री, लेकिन जियो में 40 गुना ज्यादा डेटा, दोनों की कीमत ₹300 से कम

जियो और एयरटेल अपने यूजर्स को एक से बढ़ कर एक प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहे हैं। दोनों कंपनियों के बीच नंबर 1 बनने की रेस चल रही है। इसका फायदा यूजर्स को हो रहा है। दोनों कंपनियां यूजर्स को लुभाने के अलग-अलग प्लान और ऑफर दे रही हैं। आमतौर पर जियो कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट देता है, लेकिन एयरटेल के कुछ प्लान जियो को कड़ी टक्कर देते हैं। एयरटेल का 279 रुपये वाला प्लान इन्हीं में से एक है।

एयरटेल इस प्लान में यूजर्स को डेटा के साथ 25 से ज्यादा ओटीटी ऐप का ऐक्सेस दिया जा रहा है, जिसमें नेटफ्लिक्स भी शामिल है। वहीं, जियो की बात करें, तो यह ओटीटी बेनिफिट्स में भले ही एयरटेल से पीछे हो, लेकिन डेटा के मामले में यह काफी आगे है। तो आइए डीटेल में जानते हैं एयरटेल और जियो के इन प्लान के बारे में।

जियो का 289 रुपये वाला प्लान

जियो का यह प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए टोटल 40जीबी डेटा मिलेगा। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद प्लान में ऑफर की जाने वाली स्पीड 64Kbps की हो जाएगी। यह एक डेटा पैक है। इसीलिए इसमें आपको कॉलिंग या फ्री एसएमएस बेनिफिट नहीं मिलेंगे।

सम्बंधित सुझाव

एयरटेल का 279 रुपये वाला प्लान

यह एक डेटा पैक है। इस प्लान में आपको एक महीने के वैलिडिटी मिलेगी। एयरटेल का यह प्लान इंटरनेट यूज करने के लिए टोटल 1जीबी डेटा देता है। प्लान में नेटफ्लिक्स बेसिक का फ्री ऐक्सेस दिया जा रहा है। साथ ही इसमें कंपनी जियो हॉटस्टार सुपर और जी5 का भी ऐक्सेस दे रही है। इतना ही नहीं, यह प्लान Airtel Xstream Play Premium के साथ आता है, जिसमें आपको सोनी लिव समेत 25 से ज्यादा ओटीटी ऐप का ऐक्सेस मिलेगा।

कौन बेस्ट?

दोनों प्लान की अपनी खूबी है। इसीलिए दोनों में से किसी एक को बेस्ट कहना सही नहीं होगा। एयरटेल का प्लान उन यूजर्स के लिए सही है, जिन्हें खूब सारे ओटीटी ऐप का सब्सक्रिप्शन चाहिए, लेकिन इसमें 1जीबी डेटा ही दिया जा रहा है। वहीं, जियो में कोई ओटीटी बेनिफिट नहीं मिलता, लेकिन यह एयरटेल से 40 गुना ज्यादा यानी 40जीबी डेटा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *