₹3 के शेयर ने 1 लाख को बना दिया ₹670 करोड़, निवेशक रातोंरात बन गए करोड़पति, दिवाली पर चमत्कार से हर कोई हैरान

शेयर बाजार में कुछ भी स्थिर नहीं है। निवेशकों की किस्मत कब और कैसे बदल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। आज हम जिस शेयर की बात कर रहे हैं उसमें दांव लगाने वाले निवेशक अचानक करोड़पति बन गए। हम बात कर रहे हैं- एल्सिड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (Elcid Investments) के शेयरों की। एल्सिड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के शेयर बीते मंगलवार को कारोबार के दौरान 2,36,250 रुपये की कीमत पर पहुंच गए थे। स्मॉलकैप स्टॉक ने दलाल स्ट्रीट पर इतिहास रच दिया। एक ही दिन में इसकी शेयर कीमत 3.53 रुपये से बढ़कर 2,36,250 रुपये हो गई। यानी कि इस शेयर 66,92,535% की जबरदस्त तेजी आई। इसी के साथ इसने भारत के सबसे महंगे शेयर एमआरएफ को भी पछाड़ा दिया। बता दें कि एमआरएफ के शेयर की कीमत वर्तमान में 1,22,643 रुपये है।

बता दें कि एल्सिड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के शेयर मंगलवार, 29 अक्टूबर को बीएसई यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर दोबारा लिस्ट किए गए। शेयर की लिस्टिंग कीमत 2,25,000 रुपये थी, लेकिन ट्रेडिंग के दौरान यह 5 प्रतिशत बढ़कर 2,36,250 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। इस साल जुलाई में यह शेयर महज 3.21 रुपये का पेनी स्टॉक था। इसके बाद से इसके शेयरों की ट्रेडिंग बंद थी। यानी इस स्टॉक में 1 लाख रुपये का निवेश रातोंरात 670 करोड़ रुपये हो गया।

बता दें कि 21 अक्टूबर को बीएसई के एक सर्कुलर के मुताबिक, चुनिंदा निवेश होल्डिंग कंपनियों (आईएचसी) को फिर से लिस्ट किया गया है। एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स उन कंपनियों में से एक था। इससे पहले एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स के प्रमोटर्स द्वारा स्वेच्छा से 1,61,023 रुपये प्रति शेयर के बेस प्राइस पर शेयरों की डीलिस्टिंग की पेशकश की गई थी। इसके लिए एक विशेष प्रस्ताव प्रस्तावित किया गया था। अन्य कंपनियों में नलवा संस इन्वेस्टमेंट्स, टीवीएस होल्डिंग्स, कल्याणी इन्वेस्टमेंट कंपनी, एसआईएल इन्वेस्टमेंट्स, महाराष्ट्र स्कूटर्स, जीएफएल, हरियाणा कैपफिन और पिलानी इन्वेस्टमेंट एंड इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन जैसे नाम शामिल थे।

जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ जून 2023 के 97.41 करोड़ रुपये से 39.57% बढ़कर जून 2024 में 135.95 करोड़ रुपये रहा। जून 2024 में शुद्ध बिक्री 177.53 करोड़ रुपये थी, जो जून 2023 में 128.38 करोड़ रुपये से 38.28% अधिक थी। बता दें कि एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स आरबीआई के साथ निवेश कंपनी कैटेगरी के तहत रजिस्टर्ड एनबीएफसी है। कंपनी का वर्तमान में अपना कोई परिचालन व्यवसाय नहीं है, लेकिन एशियन पेंट्स आदि जैसी अन्य बड़ी कंपनियों में इसका काफी निवेश है। एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स के पास एशियन पेंट्स लिमिटेड में 2,83,13,860 इक्विटी शेयर या 2.95 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसका मूल्य इसके पिछले बंद के अनुसार लगभग 8,500 करोड़ रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *