आरसीबी की जीत के जश्न में बेंगलुरु स्टेडियम के बाहर मची भगदड़, 10 लोगों की मौत

18 साल बाद आईपीएल का खिताब जीतने के बाद आज आरसीबी टीम की बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भव्य जश्न चल रहा है। इस बीच स्टेडियम के बाहर भीड़ ज्यादा होने से भगदड़ गई। इस दुखद घटना में महिला समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। इस घटना के बाद मौके पर तनावपूर्ण हालात बन गए हैं। जिसके बाद पुलिस बल को स्थिति संभालनी पड़ी। उधर, स्टेडियम के अंदर सेलिब्रेशन चल रहा है।

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मंगलवार को रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स इलेवन को हराकर 18 साल बाद पहली जीत दर्ज की। बाद आरसीबी की इस जीत के बाद बेंगलुरु में जश्न का माहौल है। टीम को सम्मानित करने के लिए मंगलवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की ओर से एक कार्यक्रम रखा गया था।

इस समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम के बाहर जमा हो गए। भीड़ इतनी ज़्यादा थी कि कुछ लोग धक्का-मुक्की में घायल हो गए और कुछ बेहोश भी हो गए।

50 से अधिक घायल

जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु के बॉरिंग अस्पताल में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि वैदेही अस्पताल में 4 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पतालों में इलाज जारी है। घायलों की संख्या कम से कम 50 बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *