छत्तीसगढ़ में रविवार देर रात 2 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। इसमें 1992 बैच के आईपीएस अरुण देव गौतम और 2004 बैच की नेहा चंपावत के तबादले किए गए हैं। आईपीएस अरुण देव गौतम को नगर सेना, नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन सेवा का महानिदेशक बनाया गया है।अभी तक वे सामान्य प्रशासन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर थे।