दिल्ली में कोरोना से 22 वर्षीय लड़की की मौत, देश में एक्टिव मामलों की संख्या 4 हजार के पार

नई दिल्लीः देश के 27 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 के एक्टिव मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार, पिछले 5 माह बाद कोरोना के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। 3 जून को मात्र 65 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2700 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं दिल्ली में एक 22 वर्षीय लड़की की कोरोना से मौत हो गई है।

देश में अभी कोरोना के 4026 एक्टिव मामले हैं। बीते रोज पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, और पश्चिम बंगाल में एक-एक नई मृत्यु दर्ज की गई है। वहीं तमिलनाडु, दिल्ली, केरल और महाराष्ट्र में तेजी से रिकवरी हो रही है, इन्हीं राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना के एक्टिव मरीज भी हैं।

संक्रमण अभी गंभीर नहीं

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमण अभी गंभीर स्थिति पर नहीं है, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। ICMR प्रमुख डॉ. राजीव बहल ने कहा, ‘पहले कोविड-19 के मामले दो दिन में दोगुने हो जाते थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। संक्रमण की दर अभी हल्की है।’ बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने LF.7 और NB.1.8.1 वेरिएंट को संक्रमण के लिए जिम्मेदार माना था। कोविड वैक्सीन के इस वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

क्रम संख्याराज्य / केंद्रशासित प्रदेश का नामसक्रिय मामलेकल से अंतरठीक हुए / डिस्चार्ज / प्रवासितकल से अंतरकुल मौतेंकल से मौतें
1आंध्र प्रदेश2821240
2अरुणाचल प्रदेश03330
3असम61000
4बिहार116000
5चंडीगढ़21000
6छत्तीसगढ़114500
7दिल्ली3939056312441
8गोवा82650
9गुजरात39759156361
10हरियाणा44162620
11जम्मू और कश्मीर9100
12झारखंड11100
13कर्नाटक31158214294
14केरल***14161988817191
15मध्य प्रदेश212731
16महाराष्ट्र4941236969102
17मिज़ोरम2000
18ओडिशा153000
19पुडुचेरी271158110
20पंजाब93521
21राजस्थान7563791
22सिक्किम41800
23तमिलनाडु21526239431
24तेलंगाना41200
25उत्तराखंड31330
26उत्तर प्रदेश1381939262
27पश्चिम बंगाल37241381111
कुल योग4026652700512376

नोट: केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में एक-एक नई मृत्यु दर्ज की गई है।

यूपी के नोएडा में बढ़ रहा संक्रमण

नोएडा में कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं। इलाके में कुल एक्टिव मामलों की तादाद 57 पहुंच चुकी है। उत्तर प्रदेश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले नोएडा में हैं, लगातार नोएडा में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सभी मरीज होम आइसोलेशन पर हैं। 30 पुरुष और 27 महिला कोरोना से संक्रमित हैं। बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सभी हॉस्पिटल में मॉकड्रिल की तैयारी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *