24 घंटे पुलिस सहायता आपके नज़दीक: समाधान सेल की शुरुआत, कॉल या व्हाट्सएप मैसेज से मिलेगी मदद

बलौदाबाजार। जिले में आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने और पुलिस व जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से ‘समाधान सेल’ की शुरुआत की गई है. पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में शुरू हुए इस नवाचार का औपचारिक उद्घाटन आज बलौदाबाजार पुलिस कम्युनिटी हॉल में किया गया. ‘समाधान सेल’ के तहत अब नागरिक हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत, सुझाव या आपराधिक गतिविधियों की सूचना दर्ज करा सकते हैं. यह हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेगा, जिससे लोग कभी भी संपर्क कर सकेंगे. पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने जानकारी दी कि गंभीर अपराध या अवैध गतिविधियों से जुड़ी शिकायतों का समाधान 24 घंटे के भीतर और सामान्य शिकायतों का 72 घंटे में किया जाएगा।

इस उद्देश्य के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है जो प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेगी. जो नागरिक अपराध संबंधी सूचनाएं देंगे, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार का डर या संकोच न हो. यह पहल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में आम नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करेगी. जो नागरिक अपराध संबंधी सूचनाएं देंगे, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार का डर या संकोच न हो. यह पहल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में आम नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करेगी. जो नागरिक अपराध संबंधी सूचनाएं देंगे, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार का डर या संकोच न हो. यह पहल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में आम नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *