छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने अफसरों को लेकर एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार कैडर के अफसरों को राज्य सरकार ने अलग-अलग जिलों में पोस्टिंग की है। बता दे की इन अधिकारियों ने अपने सेकंड राउंड की ट्रेनिंग पूरी कर ली है। जिसके बाद अब ये नगर पुलिस अधीक्षक( की जिम्मेदारी संभालेंगे। आदेश के मुताबिक आकाश श्रीमाल जगदलपुर, अजय कुमार सिविल लाइन रायपुर, अक्षय प्रमोद बिलासपुर और विमल कुमार पाठक दर्री कोरबा की जिम्मेदारी संभालेंगे।