कांकेर । जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के समक्ष कुल 42 आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में टिन शेड निर्माण, नल जल योजना के तहत पाईप लाईन कनेक्शन लगाने, राशि दिलाने, सीमांकन कराने, राशन कार्ड बनवाने एवं आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न प्रकार की मांगों व समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।