45 स्पेशल ट्रेनें खाली, दिवाली-छठ पर जाने के लिए टिकट बुक कराके कंफर्म सीट पर करें सफर

धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन एवं छठ पूजा के अवसर पर रेल यात्रियों की सुगम आवाजाही को रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। अगर नियमित ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है तो परेशान न हों। स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुक कराकर कन्फर्म सीट ले सकते हैं। लालकुआं-हावड़ा, टनकपुर-दोराई, लालकुआं-राजकोट, वाराणसी-लालकुआं आदि 45 स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर ने कई ट्रेनों की सीट उपलब्धता के संबंध में जानकारी दी है।

29 अक्टूबर 05056 वाराणसी सिटी-लालकुआं विशेष गाड़ी के वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 20, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 31, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 251 एवं शयनयान श्रेणी में 189 सीट।

05 नवम्बर 05056 वाराणसी सिटी-लालकुआं विशेष गाड़ी के वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 17, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 20, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 248 एवं शयनयान श्रेणी में 100 सीट।

12 नवम्बर 05056 वाराणसी सिटी-लालकुआँ विशेष गाड़ी के वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 16, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 22 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 142 सीट

05 नवम्बर 03132 गोरखपुर-सियालदह विशेष गाड़ी के शयनयान श्रेणी में 571 बर्थ सीट।

30 अक्टूबर 04043 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी के वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 05 एवं शयनयान श्रेणी में 846 सीट।

06 नवम्बर 04043 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी के वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 09 एवं शयनयान श्रेणी में 687 सीट।

27 अक्टूबर 05023 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी के वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 78 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 585 सीट।

17 नवम्बर 05023 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी के वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 70 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 568 सीट।

30 अक्टूबर 05005 गोरखपुर-अमृतसर विशेष गाड़ी के वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 128 एवं शयनयान श्रेणी में 98 सीट।

06 नवम्बर 05005 गोरखपुर-अमृतसर विशेष गाड़ी के वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 25 सीट।

20 नवम्बर 05005 गोरखपुर-अमृतसर विशेष गाड़ी के वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 83 सीट।

01 नवम्बर 05049 छपरा-अमृतसर विशेष गाड़ी के वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 220 एवं शयनयान श्रेणी में 418 सीट।

08 नवम्बर 05049 छपरा-अमृतसर विशेष गाड़ी के वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 54 सीट।

28 अक्टूबर 05097 टनकपुर-दौराई के एसी द्वितीय श्रेणी में 10 एवं तृतीय श्रेणी में 48 बर्थ सीट।

30 अक्टूबर 05097 टनकपुर-दौराई विशेष गाड़ी के एसी द्वितीय श्रेणी में 12 बर्थ सीट।

01 नवम्बर 05097 टनकपुर-दौराई, एसी द्वितीय श्रेणी में 26 एवं तृतीय श्रेणी में 96 सीट।

27 अक्टूबर 05045 लालकुआं-राजकोट, एसी द्वितीय श्रेणी में 21 एवं तृतीय श्रेणी में 141 बर्थ सीट।

17 नवम्बर 05045 लालकुआं-राजकोट विशेष गाड़ी के एसी तृतीय श्रेणी में 71 बर्थ सीट।

31 अक्टूबर 05301 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी के एसी द्वितीय श्रेणी में 77, एसी तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 387 एवं स्लीपर श्रेणी में 478 बर्थ सीट।

07 नवम्बर 05301 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी के द्वितीय श्रेणी में 74, एसी तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 176 एवं स्लीपर श्रेणी में 457 बर्थ सीट।

31 अक्टूबर 05060 लालकुआं-हावड़ा के एसी प्रथम श्रेणी में 17, द्वितीय श्रेणी में 11 एवं तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 272 बर्थ सीट।

14 नवम्बर लालकुआं से प्रस्थान करने वाली 05060 लालकुआं-हावड़ा विशेष गाड़ी के एसी प्रथम श्रेणी में 18, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 08 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 59 बर्थ सीट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *