शरीर, मन औऱ आत्मा को जोड़ने के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 47 बटालियन बीएसएफ के कार्मिक पखांजूर में हुए एकत्रित

दिनांक 21 जून 2025 को, 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 47 बटालियन बीएसएफ के कार्मिकों के द्वारा सामरिक मुख्यालय, पंखाजूर में पुरे जोश के साथ योग दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” है, जो समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डालती है।
विश्व योग दिवस के अवसर पर 47 बटालियन बीएसएफ के जवानों और अधिकारीगणों द्वारा योग के माध्यम से अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया गया जिसमें योग सत्र, प्राणायाम और ध्यान शामिल था । इस अवसर पर कमाण्डेंट, 47 बटालियन बीएसएफ, श्री विजेंद्र नाथ गांगोली ने बताया कि, यह दिन हमें याद दिलाता है कि योग हमारे शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन बनाए रखने में कितना जरूरी है। आज की भागदौड़ भारी ज़िन्दगी में तनाव हर किसी को हैं, केवल योग हमें इस तनाव से बाहर निकलने में मदद करता हैं, हमारा शरीर मजबूत और लचीला बनता है, साथ ही मन को भी शांति प्रदान करता है। “योग हमारे बहादुर जवानों के लिए एक महत्वपूर्ण साधन है, जो उन्हें कठिन परिस्थितियों में भी मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहने में मदद करता है। रोजाना विभिन्न योग आसन शरीर को अधिक लचीला बनाते हैं। इसके अलावा, योग जोड़ों के टूटने को रोकता है, रक्त प्रवाह को बढ़ाता है और रक्त शर्करा को कम करता है। हम इस वर्ष की थीम के माध्यम से योग के महत्व को उजागर करना चाहते हैं और लोगों को अपने जीवन में योग को शामिल करने के लिए अपील करते हैं।”

47 बटालियन बीएसएफ द्वारा सभी दूर- दराज के क्षेत्र में स्थित कैंप महला, कटगांव, परतापुर, संगम, मरोड़ा तथा मेन्ड्रा में भी योग शिविर आयोजन किया गया! ज्ञात हो, 47 बटालियन बीएसएफ के बहादुर जवान नक्सल विरोधी अभियान के तहत दूर दराज गाँव में पेट्रोलिंग के दौरान आम जनमानस को भी योग के लाभों के बारे में लगातार जागरूक कर रही हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *