दिल्ली को छोड़कर देश के सभी राज्यों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज देश के सभी राज्यों में बारिश की संभावना है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

देश में अब तक सामान्य से 12.3 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। 26 जून तक देश में 134.3 मिमी सामान्य बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 146.6 मिमी बारिश हो चुकी है।

मानसून अब लगभग पूरे राजस्थान को कवर कर चुका है। जयपुर समेत कई जिलों में गुरुवार रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जो आज सुबह भी जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

गुजरात में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश हो रहीं है। अहमदाबाद से लेकर सूरत और नवसारी तक बस पानी ही पानी नजर आ रहा है। नवसारी जिले में भारी बारिश की वजह से कावेरी नदी पूरे उफान पर है, जिसकी वजह से नदी के तट पर बने छोटे-छोटे मंदिर पानी में डूब गए। राजकोट में गुरुवार को जोरदार बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। जलभराव वाले इलाकों में बच्चों ने खेलने का आनंद लिया। राजकोट की सड़कों पर भरे पानी में बच्चे खेलते नजर आए।

आज उत्तर-पश्चिमी और दक्षिणी बिहार के कुछ जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएa चलने, गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। मधुबनी, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, अररिया, सहरसा, सुपौल और किशनगंज जैसे उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी जिलों में भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। औरंगाबाद, गया, पूर्णिया और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

महाराष्ट्र के बुलढाणा में घंटों बारिश के कारण कंचन गंगा नदी उफान पर है, जिसका असर बुलढाणा के पास मुंबई नागपुर हाईवे पर भी पड़ा है। नदियों के उफान पर होने के कारण महाराष्ट्र के कुछ ग्रामीण इलाकों में जलभराव भी हुआ है। आईएमडी ने महाराष्ट्र के रायगढ़, मुंबई, ठाणे और पालघर में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है, बारिश कम हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *