विश्व रक्तदाता दिवस पर छोटे बैठिया में आयोजित रक्तदान शिविर में 58 लोगों ने किया रक्तदान, गौतम हॉस्पिटल ने हेलमेट देकर किया सम्मान

पखांजूर।* विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में देवकी नंदन ब्लड डोनर फाउंडेशन, पखांजूर द्वारा ग्राम छोटे बैठिया में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन कुल 58 रक्तदाताओं ने मानव सेवा के इस पुण्य कार्य में भाग लेकर समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

शिविर में ग्राम छोटे बैठिया के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग दिया। इस अवसर पर बेलगाल के सरपंच श्री जितेन्द्र बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन की सराहना की।

रक्तदान शिविर में एक विशेष पहल के तहत गौतम हॉस्पिटल, पखांजूर की ओर से प्रत्येक रक्तदाता को हेलमेट भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही देवकी नंदन ब्लड डोनर फाउंडेशन की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। यह सम्मान सेवा और सुरक्षा दोनों का प्रतीक बना, जिससे युवाओं में सेवा भाव और जागरूकता दोनों को बल मिला।

शिविर स्थल पर ब्लड डोनेशन सिंबल की आकर्षक साज-सज्जा की गई थी, जिसने लोगों को प्रेरित किया और शिविर की शोभा बढ़ाई।

इस सफल आयोजन के पीछे संस्था की कर्मठ टीम का अहम योगदान रहा। संस्थापक एवं अध्यक्ष घनश्याम बेसरा उपाध्यक्ष गोकुल साहा और सदस्यगण चांशद्रशेखर नाग, अशीम घरामी (विक्की), कुलदीप रॉय, मनोज बिस्वास, मिथुन बढ़ाई, शिवम बिस्वास, आकाश बिस्वास, बिपुल बैद्य, सुमित तहसीलदार, गुलशन, देवजीत फकीर, राजकुमार कुलदीप और चिरंजीत बिस्वास (चिरु) ने पूरे आयोजन को समर्पित भावना से संभाला।

संस्था ने जानकारी दी है कि जो रक्तदाता पहले दिन शामिल नहीं हो सके, वे 15 जून को भी ग्राम छोटे बैठिया आकर रक्तदान कर सकते हैं।

देवकी नंदन ब्लड डोनर फाउंडेशन, पखांजूर द्वारा किया गया यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक सशक्त कदम है, बल्कि यह सामाजिक जागरूकता, युवा भागीदारी और सहयोग भावना का जीवंत उदाहरण भी बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *