700 CCTV खंगाला, 150 ऑटो रिक्शा ड्राइवर से पूछताछ, कैसे पकड़े गए दिल्ली गैंगरेप के गुनहगार

बीते 11 अक्टूबर को दिल्ली के सराय काले खां में खून से सनी हुई एक लड़की मिली थी। लड़की का तीन लोगों ने मिलकर गैंग रेप किया था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। इसके लिए पुलिस ने 700 सीसीटीवी कैमरे और 150 से ज्यादा ऑटो रिक्शा वालों से पूछताछ की। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पीड़िता का अभी भी इलाज चल रहा है। इस मामले में जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान हो गई है।

मामला बीते 11 अक्टूबर का है। पुलिस को सुबह करीब 3 बजे पीसीआर पर सूचना मिली कि सराय काले खां इलाके में एक लड़की मिली है। सूचना देने वाले शख्स ने बताया कि लड़की ने लाल कुर्ता पहना हुआ है और उसकी शरीर से खून बह रहा है। इतना बताते हुए कॉल करने वाले ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि या तो लड़की के साथ कुछ गलत हुआ है या उसको चोट लगी है। इस मामले की सूचने मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को इलाज के लिए तुरंत एम्स अस्पताल ले गई। यहां पहुंचने पर पीड़िता ने बताया कि उसके साथ तीन अनजान लोगों ने मिलकर रेप किया। इतना बताने के बाद लड़की कुछ बोल नहीं पाई। डॉक्टरों का कहना है कि लड़की अब कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं है। इस मामले की जांच करने में पुलिस ने लगभग एक महीने का समय लिया। अब मामले का खुलासा कर दिया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचना भी बताई है। आरोपियों की पहचान प्रभु महतो, प्रमोद बाबू और मोहम्मद शम्सुल के रूप में हुई है

इस घटना के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये थी कि अपराध को कहां अंजान दिया गया और किस समय अंजाम दिया गया? इसकी जानकारी नहीं थी। पुलिस ने इसकी जांच के लिए 10 टीमों का गठन किया। लगातार जांच करने के दौरान पुलिस की 10 टीमों ने मिलकर करीब 700 सीसीटीवी कैमरों की जांच की और उनकी फूटेज भी देखी। फूटेज और ऑटो रिक्शा का वेरीफिकेशन करने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *