बीजापुर में मुठभेड़: 8 नक्सली ढेर, जारी है गोलीबारी.

बीजापुर . बीजापुर जिले में शनिवार को एक बड़ी मुठभेड़ हो रही है। बीजापुर के तोड़का इलाके में चल रही मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सली मारे गए हैं। मारे गए सभी नक्सलियों के शव जवनों ने बरामद कर लिए है।

बताया जा रहा है कि, अभी भी मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ DRG और STF जवानों के साथ चल रही है। बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में तोड़का इलाका पड़ता है जहां यह मुठभेड़ चल रही है। मारे गए नक्सलियों के पास से कई आटोमेटिक हथियार भी बरामद किए जाने की सूचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *