8 गुना बड़ी सेना लेबनान में घुसी… इजरायल से आमने-सामने की जंग में बेबस हिज्बुल्लाह

लेबनान के दक्षिणी इलाके में इजरायल ने हमला शुरू कर दिया है. ग्राउंड अटैक जारी है. लेबनान में असल में एक पैरेलल सरकार चलती है हिज्बुल्लाह की. लेबनान से बड़ी सेना हिज्बुल्लाह के पास है. लेबनान सीधे तौर पर उसका समर्थन करता है. इसलिए इजरायल ने लेबनान में मौजूद हिज्बुल्लाह के लड़ाकों को और ठिकानों को खत्म करना शुरू कर दिया है. इजरायल के सामने लेबनान और हिज्बुल्लाह दोनों इस समय बेबस हैं. 

इजरायल की मिलिट्री पावर लेबनान से 8 गुना ज्यादा है. ये गणित शुरू होती है आबादी से. फिर उसमें से कितने ऐसे हैं, जो मिलिट्री में शामिल हो सकते हैं. कितने एक्टिव सैनिक हैं. कितने रिजर्व हैं. और कितने पैरामिलिट्री में हैं.  आबादी के मामले में लेबनान छोटा है. इजरायल की आबादी 81.4 लाख है. लेबनान की 52.96 लाख. इजरायल के पास 37.44 लाख लोगों का मैनपावर है. लेबनान में 20.65 लाख. 

अब ये जो मैनपावर है, इसमें से कितने मिलिट्री के लिए फिट हैं. इजरायल के मैनपावर में से 31.11 लाख से ज्यादा लोग सेना में भर्ती लायक हैं. इनमें 1.24 लाख मिलिट्री में शामिल होने की उम्र में हैं. लेबनान की मैनपावर से सिर्फ 17.53 लाख लोग ही सेना में भर्ती हो सकते हैं. इनमें से सिर्फ 68,859 लोग मिलिट्री में शामिल होने लायक उम्र में हैं. 

लेबनान के पास एक्टिव सैन्यकर्मी मात्र 80 हजार हैं. इजरायल के 1.73 लाख. यानी दोगुने से ज्यादा. इजरायल के पास रिजर्व फोर्स 4.65 लाख है. लेबनान के पास है ही नहीं. इजरायल के पास 8000 जवानों की पैरामिलिट्री फोर्स है. लेबनान के पास 25 हजार जवानों वाली पैरामिलिट्री फोर्स है. 

इजरायल के पास 601 एयरक्राफ्ट हैं. लेबनान के पास सिर्फ 78. इजरायल के पास 241 फाइटर एयरक्राफ्ट हैं. लेबनान के पास एक भी नहीं. इजरायल के पास 32 डेडिकेटेड अटैक एयरक्राफ्ट, वहीं लेबनान के पास सिर्फ 9.  इजरायल के पास ट्रेनिंग देने वाले फाइटर जेट्स 153 हैं, जबकि लेबनान के पास मात्र 9. स्पेशल मिशन पूरा करने के लिए इजरायल के पास 23 एयरक्राफ्ट हैं. लेबनान के पास एक भी नहीं हैं. लेबनान के पास 60 हेलिकॉप्टर हैं. इजरायल के पास 126 हैं. इनमें से 48 अटैक हैं. लेबनान के पास एक भी नहीं.  

टैंक्स की बात करें तो लेबनान के पास 361 टैंक्स हैं. इजरायल के पास 2200 टैंक्स हैं. लेबनान के पास 9864 बख्तरबंद वाहन हैं, इजरायल के पास 56,290. इजरायल के पास 650 सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी है. लेबनान के पास मात्र 84 हैं. 

लेबनान खींचकर ले जाने वाली आर्टिलरी में इजरायल से आगे हैं. उसके पास 374 टोड आर्टिलरी है. इजरायल के पास 74 कम. इजरायल के पास 300 मोबाइल रॉकेट प्रोजेक्टर्स हैं. लेबनान के पास सिर्फ 30. 

नौसेना में जहाजों और युद्धपोतों के मामले में लेबनान इजरायल से आगे है. इजरायल के पास 67 जहाज हैं, जबकि लेबनान के पास इससे 19 ज्यादा यानी 86 जंगी जहाजों का बेड़ा है. 

इजरायल के पास 5 पनडुब्बियां हैं. लेबनान के पास एक भी नहीं. इजरायल के पास 7 कॉर्वेट युद्धपोत हैं. लेबनान के पास एक भी नहीं. इजरायल के पास 45 पेट्रोलिंग वेसल हैं. लेबनान के पास 22. इजरायल के पास 48 एयरपोर्ट्स हैं. लेबनान के पास 8 ही. इजरायल के पास 5 बंदरगाह हैं. लेबनान के पास सिर्फ दो. 

लेबनान क्षेत्रफल के मामले में इजरायल से आधा है. इजरायल 20,770 वर्ग km में फैला है. जबकि लेबनान का इलाका 10,400 वर्ग km का है. इजरायल के अंदर कोई नदी नहीं है. लेबनान में 170 km लंबी नदी है. इजरायल और लेबनान के बीच 130 km की सीमा है. जिसे ब्लू लाइन कहते हैं. 

इजरायल का तटीय इलाका 273 km और लेबनान का 225 km लंबा है. ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स के 145 देशों की सूची में इजरायल की रैंकिंग 18वीं है. लेबनान की 111वीं. इजरायल के पास 19,555 km लंबी सड़कें हैं, जबकि लेबनान इस मामले में आगे हैं. उसके पास 21,705 km लंबी सड़कें. इन सड़कों और एयरपोर्ट्स का इस्तेमाल युद्ध के समय इमरजेंसी में किया जा सकता है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *