कोरोना के बाद हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों ने सबका ध्यान दिल की सेहत की ओर खींचा है। दिल की बीमारी होने में कोलेस्ट्रॉल एक बड़ी वजह मानी जाती है। अब कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया है कि कोलेस्ट्रॉल से ज्यादा दिक्कत एक ऐसी चीज करती है जिसे हम अनजाने में रोज खा रहे हैं और यह दिल को नुकसान पहुंचा रही है। यह चीज है चीनी।
कोलेस्ट्रॉल से ज्यादा खतरनाक चीनी
रशियन कार्डियोलॉजिस्ट मित्री यारानोव इंस्टाग्राम पर हार्ट ट्रांसप्लांट डॉक्टर के नाम से हैं। उन्होंने बीते दिनों एक पोस्ट किया जिसमें बताया कि दिल की सेहत को नुकसान पहुंचाने वाला सबसे बड़ा गुनहगार कौन है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है, नंबर 1 चीज जो आपके चुपचाप आपके दिल को खराब कर रही है, वो कोलेस्ट्रॉल नहीं है। उन्होंने पोस्ट के लास्ट में बताया है कि चीनी से हार्ट को बड़ा खतरा है।
हेल्दी चीजों से भी खतरा
डॉक्टर आगे लिखते हैं, एक कार्डियोलॉजिस्ट के तौर पर मैंने देखा कि दिल की बीमारी सिर्फ कोलेस्ट्रॉल से ही नहीं होती बल्कि एक कॉमन चीज (चीनी) है जो कि ड्रिंक्स, स्नैक्स, साउसेज और कुछ हेल्दी खाने की चीजों में भी होती है। यह दिल को नुकसान पहुंचा रही है और डायबिटीज को भी बढ़ावा दे रही है।
एक्सरसाइज से भी नहीं टलेगा खतरा
आप डेली ज्यादा चीनी वाली चीज एक बार खाकर दिल की बीमारी का खतरा 18 फीसदी बढ़ा लेते हैं। अगर दो या इससे ज्यादा लेते हैं तो यह खतरा 21 परसेंट तक बढ़ जाता है, भले ही आप एक्सरसाइज करते हों। 2025 में शोधकर्ताओं ने देखा कि इसे ज्यादा खाने से खासकर अगर ये अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड में है तो ये दिल की बीमारी का खतरा 17 फीसदी तक बढ़ाती है, कोरोनरी आर्टरी डिसीज का खतरा 23 परसेंट और स्ट्रोक का खतरा 9 फीसदी तक बढ़ा देती है। विश्व में दिल की बीमारी के नए 1 मिलियन केसेज की वजह यही है।
हो सकती हैं ये दिक्कतें
इससे इन्फ्लेमेशन बढ़ता, ब्लड प्रेशर बढ़ता, कोलेस्ट्रॉल और बिगड़ जाता है और ग्लूकोज का नियंत्रण बिगड़ जाता है। यह हार्ट और पैंकियाज दोनों को नुकसान पहुंचाती है। डॉक्टर ने बताय कि अमेरिकन हार्ट असोसिएशन के मुताबिक पूरे दिन में महिलाओं को सिर्फ 6 चम्मच चीनी लेनी चाहिए। यहां बताते चलें कि आप जो खाना खाते हैं वो भी शरीर में चीनी में कन्वर्ट होता है। लिहाजा अलग से जो चीनी खा रहे हैं उस पर कंट्रोल करना होगा।