Dhanteras 2025: धनतेरस पर दान का महत्व, इन 5 चीजों को दान करके पाएं मां लक्ष्मी की कृपा

हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। इस साल धनतेरस 18 अक्तूबर को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। यह पर्व धन व स्वास्थ्य से संबंधित है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर व भगवान धन्वंतरि की पूजा करने व खरीदारी करने से धन व उस वस्तु में 13 गुना वृद्धि होती है। धनतेरस के दिन खरीदारी करने के अलावा कुछ चीजों का दान करना भी अत्यंत शुभ माना गया है। जानें धनतेरस पर किन चीजों का दान करना चाहिए।

1. कपड़ों का दान: धनतेरस के दिन गरीब या जरूरतमंद लोगों को कपड़ों का दान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से भगवान कुबेर के साथ मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

2. झाड़ू का दान: धनतेरस के दिन झाड़ू को खरीदना व दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन किसी मंदिर या जरूरतमंद व्यक्ति को झाड़ू का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

3. मिठाई का दान: धनतेरस के दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी को मिठाई का भोग लगाया जाता है। कहते हैं कि इस दिन मिठाई का दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

4.तेल या घी: धनतेरस के दिन तेल या घी का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन तेल या घी का दान करने से जीवन के संकट होते हैं।

5. अनाज का सामान: धनतेरस के दिन अनाज का दान अत्यंत शुभ माना गया है। धनतेरस के दिन गेहूं, चावल या दाल किसी भी चीज का दान कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *