पार्क में खेल रही 5 साल की बच्ची से 60 साल के बुजुर्ग ने की घिनौनी हरकत

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक पार्क में खेल रही 5 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में 60 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को विवेक विहार थाने में पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली। पीड़िता के पिता ने बताया शुक्रवार को जब वह काम से घर लौटा तो उसने घर के पास भीड़ देखी। इस भीड़ में से एक शख्स ने उसे एक वीडियो क्लिप दिखाई।

मामले में बच्ची के पिता की शिकायत और इससे संबंधित एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अविनीश कुमार शर्मा के रूप में हुई है। वह अविवाहित है और अपने भतीजों के साथ रहता है। आरोपी की अश्लील हरकत का मोहल्ले के एक लड़के ने वीडियो बना लिया और बच्ची के पिता को दिखा दिया।

इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। बच्ची घर के पास मौजूद पार्क में खेलने गई थी।शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि शुक्रवार को विवेक विहार थाने में पांच वर्षीय बच्ची के साथ यौन शोषण की पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस ने शिकायतकर्ता से मुलाकात की और उनका बयान लेकर मामले की जांच शुरू की।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को जब वह कार्यालय का काम खत्म करने के बाद घर लौटे तो उनके घर के पास मोहल्ले के काफी लोगों की भीड़ लगी थी। लोगों से मामले के बारे में पूछताछ करने पर मोहल्ले में रहने वाले एक लड़के ने शिकायतकर्ता को एक वीडियो दिखाया। वीडियो देखकर पिता के होश उड़ गए। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *