एक पेड मां के नाम” अभियान चलाया गया, सांसद बने मुख्य अतिथि

कांकेर मे आज " एक पेड मां के नाम " तहत अभियान चलाया गया, विश्व मे बढ रहे जलवायु परिवर्तन को ध्यान मे रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा यह अभियान शुरू किया गया है आज कांकेर मे मस्जिद चौक से लेकर उपर नीचे रोड तक पैदल चलकर लोगों को एक एक पेड भेंट दी और पेड लगाने का संदेश दिया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा क्षेत्र कांकेर सांसद भोजराज नाग शामिल हुए और अपने हाथो से लोगों को पेड भी बांटे। इस कार्यक्रम की शुरुआत कांकेर की जानी मानी संस्था "जनसहयोग संस्था " ने की । जिस पर सांसद भोजराज नाग ने कहा कि पेड से ही मनुष्य जीवन संभव है मनुष्य कुछ दिनों बिना भोजन के रह सकता है पर पेड़ से मिलने वाली आक्सीजन के बिना नही रह सकता। साथ ही जनसहयोग संस्था प्रमुख पप्पू मोटवानी ने कहा कि आज जलवायु परिवर्तन चिंता का विषय बना हुआ है जिसके तहत यह अभियान चलाया जा रहा है साथ ही कार्यक्रम मे सहयोग देने के लिये सभी को धन्यवाद दिया और लोगों को पेड लगाने की अपील की । इस कार्यक्रम मे मुख्य रुप से सांसद भोजराज नाग के अलावा जनसहयोग संस्था के कार्यकर्ता और कांकेर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षिका मनीषा रावटे और डीएफ ओ कांकेर आलोक बाजपेई और कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *