युवराज सिंह के जीवन पर बनेंगी फिल्म

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह के जीवन पर फिल्म बनायी जा रही है।
युवराज सिंह की बायोपिक का ऐलान हो गया है। फिल्‍म समीक्षक तरन आदर्श ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।
तरन आदर्श ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, भूषण कुमार-रवि भगचांदका, युवराज सिंह की बायोपिक को प्रोड्यूस करेंगे।इसमें उनकी ऑन फील्ड और ऑफ फील्ड लड़ाइयों को दिखाया जाएगा।इसका टाइटल अभी तय नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि युवराज सिंह को भारतीय क्रिकेट में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाता है। इसके अलावा वर्ष 2011 में उन्हें कैंसर हो गया था, जिसपर उन्होंने जीत हासिल की। युवराज सिंह के इसी सफर पर अब एक बॉयोपिक बनने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *