7600mAh की बैटरी वाला धांसू फोन, मिलेगी 100W चार्जिंग, कैमरा 200MP का, 15 जनवरी को लॉन्च

आइकू का नया फोन आने वाला है। कंपनी के इस नए फोन का नाम iQOO Z11 Turbo है। इस फोन को आइकू ने कुछ दिन पहले टीज किया था और अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है। यह फोन 15 जनवरी को लॉन्च होने वाला है। कंपनी इसे सबसे पहले चीन में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस फोन के कुछ डीटेल्स को कन्फर्म किया है। जबकि, इस डिवाइस के कई फीचर और स्पेसिफिकेशन लीक रिपोर्ट में सामने आ गए हैं। कंपनी का यह फोन 16जीबी तक की रैम और 200 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ आ सकता है। इसकी बैटकी 7600mAh की होगी। आइए जानते हैं डीटेल।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस फोन में 6.59 इंच का LTPS OLED डिस्प्ले दे सकती है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz का हो सकता है। फोन में आपको अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। आइकू का यह फोन मेटल मिडिल फ्रेम और ग्लास बैक के साथ आ सकता है। फोन का वजन 202 ग्राम और थिकनेस 7.9mm का हो सकता है। कंपनी इस फोन को 16जीबी तक की रैम और 1टीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है।iqoo

प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में कंपनी 200 मेगापिक्सल का OIS Samsung HP5 कैमरा दे सकती है। इसके अलावा फोन में आपको एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए फोन में कंपनी 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे सकती है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि इस फोन को पावर देने के लिए इसमें 7600mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

यह बैटरी 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। ओएस की बात करें, तो लीक रिपोर्ट के अनुसार फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर काम करेगा। उम्मीद की जा रही है कि आइकू का यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा। चीन में इस फोन की शुरुआती कीमत 2500 युआन (करीब 29 हजार रुपये) हो सकती है। आइकू का यह फोन ब्लैक, वाइट/सिल्वर, ब्लू या पिंक में आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *