तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दुर्घटना में पिता-बेटी की मौत, ड्राइवर मौके से फरार

जांजगीर-चांपा . जिले में रफ्तार का देखने को मिला है. नेशनल हाइवे 49 में तेज रफ्तार ट्रेलर ने आज सुबह बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. दर्दनाक हादसे में बेटी और पिता की मौत हो गई. ट्रेलर चालक मौके से वाहन के साथ फरार हो गया है. 

जानकारी के मुताबिक, अकलतरा थाना क्षेत्र अमरताल गांव के पास ट्रेलर ने नेशनल हाइवे 49 पर एक बाइक को जोरदार ठोकर मार दी. जिसमें सवार पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है.  घटना को लेकर लोगों में आक्रोश से मौके पर चक्काजाम की स्थिति बन गई. वहीं ट्रेलर चालाक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *