बिहार के मुंगेर में एक सिरफिरे आशिक ने लड़की और उसके परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पीड़िता और उसके परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि लड़की ने शादी करने से मना कर दिया था, जिससे एकतरफा प्यार में पागल संतोष कुमार ने चाकू से हमला किया। बेटी को बचाने आए मां और पिता जख्मी हो गए। पड़ोसियों ने किसी तरह संतोष कुमार को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में इलाज के लिए भर्ती कराया। आरोपी संतोष पटना जिले के मलाही का रहने वाला है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी कांवडियों के वेश में घर आया और शादी करने की जिद की। मना करने पर उसने चाकू से अटैक कर दिया। संतोष पीछे के दरवाजे से घर के अंदर घुसा था। आरोपी के सिर पर भी चोट आई है।
पुलिस ने हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता की तरफ से लिखित आवेदन मिला है। मामला प्रेम प्रसंग का है। जांच के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
हाजीपुर में वार्ड पार्षद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पार्षद पंकज राय घर पर अकेले थे। बाइक सवार हमलावर आए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दी। पंकज ने जान बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने फायरिंग कर उन्हें मार डाला।