मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा हो गया है।

यहां इंदौर के समीप महू तहसील समीप ग्राम चोरल में शुक्रवार सुबह एक निर्माणाधीन फॉर्म हाउस की छत गिर गई। इसमें 5 मजदूरों की दबकर मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। पहले जेसीबी नहीं पहुंचने से मजदूरों को बाहर नहीं निकाला जा सका। बाद में जेसीबी मौके पर लाई गई और मजदूरों को मलबे से निकालने की कोशिश की गई। जानकारी मिली है कि सभी मजदूर छत के नीचे ही सोए हुए थे।

पता चला है कि मलबे के अंदर दबे मजदूरों की संख्या अधिक भी हो सकती है। यह भी जानकारी मिली है कि चोरल में इस फॉर्म हाउस में अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसे लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक मजदूरों की जान जाने की आशंका है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी की मौत की पुष्टि नहीं की है। बताया जाता है कि किसी ठेकेदार के जरिये ये मजदूर मध्य प्रदेश के बाहर से यहां लाए गए थे। बताया जाता है फॉर्म हाउस पर लोहे के एंगल पर छत डाली गई थी।

छत गिरने के बाद सिमरोल पुलिस का दल भी मौके पर पहुंच गया है। मौके पर बचाव कार्य चल रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी मजदूरों की मौत हो चुकी है। छत अब भी मजदूरों पर पड़ी हुई है। छत दो- तीन दिन पहले भरी थी। ग्रामीण एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया है कि मलबे में करीब 6 – 7 मजदूर दबे पड़े हैं। ग्रामीण एसपी के अनुसार छत को हटाने के लिए 3-4 क्रेन की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए 1 क्रेन मौके पर पहुंच गई है। हम भी मौके पर पहुंच रहे हैं। घटना स्थल पर एक हाइड्रा, 2 जेसीबी और एक पोकलेन पहुंची है। एसडीएम चरणजीत सिंह हुड्डा भी मौके पर पहुंच चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *