छ्त्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके से बड़ी घटना सामने आई है।पुलिस ने किया एनकाउंटर, 1 नक्सली ढेर; ब्लास्ट में 2 जवान घायल ..

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर से बड़ी घटना सामने आई है। यहां हुए एख आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल हुए हैं, जबकि एक नक्सली को एनकाउंटर में ढेर कर कर दिया गया है। इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि नक्सलियों के साथ गोलीबारी के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।

घटना की जानकारी देते हुए बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि डीआरजी के दो जवान आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल हुए हैं। उन्होंने जानकारी दी है कि इस घटना में गोलीबारी के दौरान एक नक्सली को ढेर कर दिया गया है। यादव ने कहा कि इलाके में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *