सुकमा, छत्तीसगढ के सुकमा जिले में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में शुक्रवार को एक नक्सली मारा गया और इलाके में गोलीबारी जारी है।
पुलिस के अनुसार जिले के किष्टाराम क्षेत्र से गुरुवार को जिला रिजर्व पुलिस बल, आर्म्स एक्ट फोर्स तथा कोबरा बटालियन के जवान नक्सली विरोधी अभियान पर निकले थे। पुलिस एवं सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच कल रात से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। जिसमें एक नक्सली के मारे जाने की रिपोर्ट सामने आयी है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।