मध्य प्रदेश के आगर मालवा से सुसाइड का दर्दनाक मामला सामने आया है. जहां पति-पत्नी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी.

मध्य प्रदेश के आगर मालवा से सुसाइड का दर्दनाक मामला सामने आया है. जहां पति-पत्नी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. सुसाइड से पहले दोनों ने वीडियो बनाकर अपने परिजनों और रिश्तेदारों को भेजा. जिसमें उन्होंने कहा कि हमारी मौत के बाद किसी को जिम्मेदार ना ठहराया जाए. बताया जा रहा है कि दोनों की शादी एक साल पहले हुई थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. 

मृतकों की पहचान गोपाल गोस्वामी और रानी गोस्वामी के तौर पर हुई है, मृतका गर्भवती थी. जहर खाने के बाद दोनों जंगल में गंभीर हालत में पड़े मिले थे. कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि परिवारिक विवाद के चलते उन्होंने यह कदम उठाया. इससे दो दिन पहले मृतक गोपाल के पिता संतोष गोस्वामी ने भी जहर खाकर आत्महत्या की थी.

पुलिस ने बताया कि नलखेड़ा के वार्ड 14 निवासी गोपाल गोस्वामी और उनकी गर्भवती पत्नी रानी गोस्वामी ने कुछ दिन पहले थाने पर सास-ससुर और ननंद के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी.

इसके बाद ससुर संतोष ने जहर खा लिया था इलाज के दौरान उनकी मौत हुई थी. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवादों के चलते यह घटना हुई है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *