जगदलपुर . यातायात पुलिस और बस्तर चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वाधान में यातायात जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को कोतवाली थाना परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर हरीश एस और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित बस्तर चेंबर्स ऑफ कॉमर्स के श्रीधर मद्धि सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते विगत 5 वर्षों में बस्तर जिले में 2351 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं ।जिसमें 1101 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं और 1767 लोग घायल हुए हैं । पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि विगत एक वर्ष में जिले में सड़क दुर्घटना के कुल 506 प्रकरण दर्ज किए गए हैं जिसमें 254 लोगों की मृत्यु हुई है और 441 लोग घायल हुए हैं।पुलिस अधीक्षक ने इन दुर्घटनाओं से बचने के लिए सड़क सुरक्षा और यातायात नियम के पालन करने तथा सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेलमेट सहित अन्य सुरक्षा उपायों को अपनाने की अपील की ।
कलेक्टर हरीश एस ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि यातायात जागरूकता को लेकर जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है ,इसके लिए अब जिला कार्यालय सहित अन्य शासकीय कार्यालयों में प्रवेश के लिए हेलमेट अनिवार्य किया गया है । कलेक्टर ने कहा कि बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों में जिला कार्यालय में प्रवेश नहीं दिया जायेगा और शासकीय सेवकों को हेलमेट न पहनने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान वाहन दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले लोगों को पुलिस प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र ओर हेलमेट प्रदान किया ।