बिहार के मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर वरदह में बुधवार की देर रात 24 वर्षीय युवक मोहम्मद अकबर को अपराधियों ने गोली मार दिया। गोली युवक के ब्रेन में फंसी है जिसे परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया जहां से डॉक्टर द्वारा नेशनल अस्पताल रेफर किया गया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए नेशनल हॉस्पिटल से भी उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मोहम्मद अकबर कुछ युवकों के साथ देर रात पार्टी कर रहा था इस दौरान उसे गोली मारी गई है।
गोली से घायल युवक पूर्व में उत्पाद विभाग का वाहन चलाता था। हालांकि फिलहाल वह प्राइवेट वाहन चला रहा था। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है परिजनों द्वारा अब तक इस संबंध में किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है। घटना के कारणों का पुलिस पता लग रही है।