अभिषेक बच्चन ने खोला ‘लापता’ पोस्ट का राज: चर्चाओं पर अब फुल स्टॉप

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने कुछ समय पहले एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को चौंका दिया था. ‘मैं एक बार लापता होना चाहता हूं’ ऐसे पोस्ट को देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे. वहीं, अब उन्होंने एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो अपने ‘लापता’ वाले पोस्ट का खुलासा कर रहे हैं.

चर्चाओं पर अभिषेक ने लगाया फुल स्टॉप

बता दें कि अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘लापता’ होने की बात क्यों लिखी थी, उस बात का खुलासा कर दिया है. एक नया पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘चर्चाओं पर अब फुल स्टॉप! कभी-कभी, खो जाना कोई रास्ता नहीं है, असली कहानी यहीं से शुरू होती है. सपनों, उतार-चढ़ावों और इसे सार्थक बनाने वाले लोगों से भरपूर.’

बीते दिन किया था ‘लापता’ क्रिप्टिक पोस्ट

बीते दिन अपने एक पोस्ट से अभिषेक बच्चन ने अपने फैंस को काफी परेशान कर दिया था. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- ‘मैं एक बार लापता होना चाहता हूं, भीड़ में खुद को फिर से पाना चाहता हूं. जो कुछ भी था, सब दे दिया अपनों के लिए. अब जरा सा वक्त बस अपने लिए चाहता हूं.’

नई फिल्म का ऐलान

हाल ही में अपने नए पोस्ट से अभिषेक बच्चन ने फैंस के कंफ्यूजन को दूर करते हुए बताया कि ‘लापता’ पोस्ट का कनेक्शन उनकी नई फिल्म से है. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘कालीधर लापता’ 4 जुलाई को जी5 पर स्ट्रीम होने वाली है. अपने नए पोस्ट में अभिषेक बच्चन ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *