भारतीय रेलवे यात्री सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की दिशा में कार्य कर रहा है. इसके लिए अलग-अलग रेल रूट पर दोहरीकरण का कार्य चल रहा है. इसके साथ ही सिग्नल सिस्टम को आधुनिक करने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग और यार्ड रिमॉडलिंग का भी कार्य किया जा रहा है. इसी क्रम में रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के कई ट्रेनों को एक निश्चित अवधि के लिए कैंसिल करने का फैसला किया है. वहीं, कई ट्रेनों को रूट बदल कर चलने का भी फैसला किया है.
लखनऊ मंडल के वाराणसी-जंघई-फाफामऊ-प्रयागराज जं. एवं वाराणसी-जंघई-मां बेला देवी धाम प्रतापगढ़ रेल खण्ड के जंघई-बरयाराम-उग्रसेनपुर खण्ड के दोहरीकरण एवं जंघई यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है. जिसके कारण इस रूट से होकर गुजरने वाले कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इस कारण रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को एक निश्चित अवधि के लिए कैंसिल करने का फैसला किया गया है
वहीं, कई ट्रेनों को रूट बदल कर चलने का भी फैसला किया गया है. अगर आप आने वाले कुछ दिनों में इस रूट से होकर गुजरने वाली ट्रेनों से सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. हम आपको उन सभी ट्रेनों की लिस्ट दे रहे हैं जो इस रूट से होकर गुजरती हैं और अस्थाई रूप से प्रभावित रहेंगी.
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी बदलाव किए जाने के कारण इस रूट पर गाड़ियां कैंसिल, मार्ग परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन और रिशेड्यूल किया जाएगा.