अबूझमाड़ मुठभेड़ अपडेट: शहीद जवान को दी गई अंतिम सलामी, 2 महिला समेत 5 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद

नारायणपुर . छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के जवान लगातार नक्सलियों की कमर तोड़ रहे हैं और सर्चिंग अभियान में भी कामयाबी मिल रही है. कल शाम से दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में अब तक दो महिला नक्सलियों सहित 4 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. घटनास्थल से जवानों ने AK-47, SLR जैसे आधुनिक हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है. वहीं इस मुठभेड़ में एक DRG के प्रधान आरक्षक शहीद हो गए हैं.

जानकारी के अनुसार, नक्सल विरोधी सर्च अभियान में चार जिले दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर और कोंडागांव की डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी. इस अभियान के दौरान 4 जनवरी की शाम से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में जवानों ने अब तक 4 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं. मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है. मौके से AK-47 और SLR जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद हुए हैं.

एक जवान शहीद

मुठभेड़ के दौरान दंतेवाड़ा जिला DRG के प्रधान आरक्षक क्रमांक 331 सन्ननु कारम ने वीरगति प्राप्त की. उनके पार्थिव शरीर को दंतेवाड़ा पुलिस लाइन कारली में ससम्मान अंतिम सलामी दी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *