यूपी के गोंडा जिले में नकहा बसंत सोनहरा मार्ग से लखनऊ हाइवे पर निकल रही एम्स इंटर नेशनल स्कूल बस को शुक्रवार सुबह एक बस ने टक्कर मार दी, जिससे एम्स इंटरनेशनल की बस अनियंत्रित हो गयी। स्कूल बस डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे में एक दर्जन बच्चे घायल हो गए, जिसमें एक बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। घायल बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि बस को अनियंत्रित होते देख बस का ड्राइवर राम गोपाल बदहवास हो गया, जिससे बस डिवाइडर पर चढ़ गई। स्कूल के बच्चों ने बस के ब्रेक को दबा दिया, जिससे बस रुक गयी । इस घटना में एम्स इंटरनेशनल के चार और सेंट जेवियर्स के दो बच्चे घायल हो गए जिसमें जरौली के रहने वाले लक्ष्य प्रताप सिंह को सिर में गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंची 112 और बालपुर पुलिस ने बच्चों को इलाज के लिए बालपुर के निजी अस्पताल में भेज दिया। कई बच्चों को मामूली चोटिल होने के कारण इलाज कर घर भेज दिया गया है।