वोटर अधिकार यात्रा में हादसा; राहुल गांधी की गाड़ी के नीचे आया पुलिस जवान, बाल-बाल बचा

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान हादसा हो गया। जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गाड़ी के नीचे पुलिस का जवान आ गया। वक्त रहते गाड़ी रोक दी गई । जवान के पैर में चोट आई है। पुलिसकर्मियों ने गाड़ी के नीचे से तुरंत जवान को निकाला। जिसके बाद राहुल गांधी ने उसका हाल जाना, पानी की बोतल दी। और फिर अपने साथ गाड़ी में बैठा लिया।। घटना उस वक्त की है, जब राहुल की वोटर अधिकार यात्रा नवादा से गुजर रही थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इससे पहले एक और वीडियो राहुल गांधी का वायरल हो रहा है। जिसमें नवादा के हिसुआ से जब वोटर अधिकार यात्रा गुजरती है, तो थाने के अंदर से ही भाजपा समर्थक राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। इस दौरान राहुल भी थाने के आगे कुछ देर रुके। उन्होंने नारेबाजी कर रहे बीजेपी के नेताओं को अंगूठा दिखाया और फिर मुस्कुराकर आगे बढ़ जाते हैं। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर कांग्रेस विधायक नीतू कुमारी का पोस्टर लगाए जाने से भाजपा नेता भड़के हुए थे। पूर्व भाजपा विधायक अनिल सिंह अपने समर्थकों संग धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने में भेज दिया था।

नवादा में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में लाखों लोग हैं जिनका नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है। संविधान आपको वोट का अधिकार देता है, जिसे मोदी-शाह छीन रहे हैं। बीजेपी और इलेक्शन कमीशन में पार्टनरशिप है। उन्होने कहा कि बिहार में नए तरीके से वोट चोरी हो रही है, लेकिन हम इसे होने नहीं देंगे। ये देश अडानी-अंबानी का नहीं, किसानों का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *