वास्तु के अनुसार कपूर के साथ इन 2 चीजों को जलाने से दूर होगी निगेटिविटी और बैक्टीरिया

पूजा के दौरान खास चीजों का धुआं हिंदू धर्म में जरूर दिया जाता है। जैसे आरती के लिए कपूर जलाना। कपूर जलाने के कई सारे फायदे हैं। लेकिन केवल कपूर ही नहीं पूजा में कपूर के साथ दो और चीजों को धुआं किया जाता है। जो घर से केवल निगेटिविटी ही नहीं निकालता बल्कि इसके कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स भी है। अक्सर पूजा के बाद घरों में लोबान और गुग्गल का धुआं किया जाता है। अगर कपूर के साथ लोबान या लोहबान का धुआं या फिर कपूर में गुग्गल मिलाकर धुआं किया जाता है। तो इससे हेल्थ को कई सारे बेनिफिट्स होते हैं। जानें घर में लोबान और गुग्गल को कपूर में मिलाकर जलाने के फायदे।

घर में आती है पॉजिटिव एनर्जी

अक्सर पूजा के बाद घर में मौजूद देवी-देवताओं को प्रसन्न करने और घर में वास करने के लिए उनके सामने कपूर में गुग्गल और लोबान का धुआं किया जाता है। इससे पॉजिटिव एनर्जी आती है और धुएं की मदद से निगेटिव एनर्जी बाहर निकल जाती है।

सांस की समस्या कम करे

धुआं करने से सांस में समस्या नहीं होगी। अगर लोबान को गोबर के उपलों में डालकर और देसी घी मिलाकर जलाया जाता है तो इससे सांस फूलने और अस्थमा की समस्या में राहत मिलती है।

मिलती है मानसिक शांति

घर में गुग्गल को कपूर के साथ मिलाकर जलाने से मन शांत होता है। इसकी मीठी महक घर के वातावरण को प्योर करती है और निगेटिव थाट्स से छुटकारा दिलाती है।

बैक्टीरिया मरते हैं

लोबान को गोबर के उपले और कपूर के साथ मिलाकर जलाने से घर में पनप रहे बैक्टीरिया मरते हैं। जिससे ना केवल पेट की बीमारी बल्कि बुखार और इंफेक्शन के बैक्टीरिया भी खत्म होते हैं।

हवा को शुद्ध करता है

गुग्गल को कपूर के साथ मिलाकर जलाया जाता है तो घर की हवा में मौजूद बैक्टीरिया को मारने में मदद मिलती है। एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी की वजह से ये घर के पॉल्यूशन को खत्म करता है और घर की हवा को शुद्ध बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *