तालाब में पानी फल सिंघाड़ा तेड़ रहे मजदूर की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी फरार

बिहार में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मुंगेर जिले में अपराधियों ने मजदूर को पीट-पीट कर मार डालाहै। नया रामनगर थाना अंतर्गत रामनगर मोर्चा तालाब में गुरुवार सुबह पानी फल सिंघाड़ा तोड़ने के दौरान हुए विवाद में सहरसा के एक मजदूर की स्थानीय एक युवक द्वारा पीट कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मजदूर की पिटाई करने वाला स्थानीय युवक फरार हो गया। जिसकी पहचान कर ली गई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है । मृतक का शव कब्जे में लेकर रामनगर थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *