एक्ट्रेस जरीन खान का मां का 81 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थीं बीमार

एक्ट्रेस जरीन खान की मां परवीन खान का बुधवार को निधन हो गया है। एक्ट्रेस की टीम ने खुद आधिकारिक बयान जारी कर इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा, यह सूचित किया जाता है कि हमारी प्यारी परवीन खान, जो जरीन खान और सना खान की मां थीं, वह 8 अप्रैल को शांतिपूर्वक स्वर्गलोक सिधार गईं। बता दें, जरीन की मां पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं।जरीन खान की मां का अंतिम संस्कार 8 अप्रैल को सुबह 10 बजे मुंबई के वर्सोवा में कर दिया गया है। बता दें, जरीन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मां की बीमारी का जिक्र किया करती थीं। वह फैंस से उनके लिए दुआएं करने के लिए कहती थीं और उन्हें उनका हेल्थ अपडेट भी देती थीं। वह कई बार मां का ध्यान रखने के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक भी लेती थीं। हालांकि, एक्ट्रेस ने कभी भी ये नहीं बताया कि उनकी मां को क्या बीमारी थी।

साल 2016 में जरीन की मां की हार्ट सर्जरी हुई थी। तब एक्ट्रेस ने उनकी देखभाल के लिए शूटिंग से ब्रेक लिया था। फिर साल 2022 में उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। कुछ समय तक उनकी तबीयत ठीक रही, लेकिन अक्टूबर 2025 में उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाया गया और इस बार उनका इलाज लंबा चला। वह तकरीबन छह महीने बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुई थीं।

जरीन खान ने ‘पिंकविला’ को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वह अपनी मां और छोटी बहन का ख्याल रखने के लिए स्कूल के बाद नौकरी करने जाती थीं। जरीन ने कहा था, ‘वो एक शाम थी, जिसने हमारी जिंदगी पूरी तरह बदल दी थी। पापा हमें छोड़कर चले गए थे। हमारे पास पैसे नहीं थे। हम परिवार के साथ बैठे थे और मां अचानक रोने लगी थीं। मैंने उन्हें शांत कराया और समझाया कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। फिर मैंने एक कॉल सेंटर में जॉब करना शुरू किया।’

जरीन को आपने ‘रेडी’, ‘वीर’, ‘हाउसफुल 2’, ‘हेट स्टोरी 2’, ‘1921’, ‘वजह तुम हो’ जैसी फिल्मों में देखा होगा। उनका लुक कटरीना कैफ से मिलता है इसलिए जब उन्होंने डेब्यू किया था तब वह चर्चा का विषय बन गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *