राजनांदगांव जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध

रायपुर, खरीफ सीजन के दौरान किसानों को खेती-किसानी के लिए जरूरी खाद और बीज की आपूर्ति सतत रूप से की जा रही है। किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध हो, इसके लिए राजनांदगांव जिले की सोसायटियों में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भण्डारण सुनिश्चित किया गया है। जिले में बोनी और रोपाई का कार्य तेजी से जारी है, और किसान सहकारी समितियों से खाद-बीज प्राप्त कर रहे हैं।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किसानों को समय पर खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी समितियों खाद-बीज के भण्डारण एवं वितरण की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने को कहा है। जिले में अब तक 36,410.6 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण किया गया है, जो कुल आवश्यकता का 70.66 प्रतिशत है। इनमें से किसानों को अब तक 32,799.1 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया जा चुका है।

इसी तरह, जिले में बीज की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। कुल 10,775.58 क्विंटल बीज का भंडारण किया गया है, जिसमें से 10,239.26 क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है। जिले में 10,751.90 क्विंटल धान बीज का भंडारण किया गया है, जिसमें से 10,223.60 क्विंटल का वितरण हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *