गोवा में बढ़ते अपराध पर प्रशासन की कार्रवाई… किराएदार को लेकर CM ने दिए ये निर्देश

गोवा में पिछले कुछ महीनों से बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए सरकार गोवा में अवैध रूप से रह रहे किराएदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. इसको लेकर गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा कि अब से गोवा में बिना सत्यापन के किराएदार रखने वाले मकान मालिकों और किराएदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से गोवा में अपराध दर में बढ़ोतरी हो रही है. इस अपराध में मुख्य रूप से गोवा से बाहर के लोग शामिल हैं. गोवा में देखा गया है कि अपराध जगत में प्रवासियों की भागीदारी अधिक है. गोवा में कई अपराधों में उत्तर भारत के कई लोग शामिल हैं. इस बारे में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

वहीं, किराएदारों के सत्यापन को लेकर सख्त फैसला लिया गया है. इसलिए किराएदार रखने वाले मकान मालिकों को 10 दिनों के अंदर नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर आवेदन करना होगा. साथ ही किराएदार सत्यापन आवेदन और किराएदार के बारे में जानकारी पुलिस को देनी होगी. यह अपील गोवा के मुख्यमंत्री सावंत ने गोवा की जनता से की है.

वहीं, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने चेतावनी दी है कि 1 से 10 अक्टूबर तक घर किराए पर देने वाले मकान मालिकों को किराएदार का सत्यापन कराना होगा और नजदीकी पुलिस स्टेशन में फॉर्म जमा कराना होगा. ऐसा न करने पर उन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *