प्रशासनिक अनुभव: डॉ. तंबोली के पास प्रशासनिक अनुभव की समृद्धि है, जो कैबिनेट सचिवालय में उनकी भूमिका को और भी प्रभावी बनाएगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी डॉ. अय्याज फकीरभाई तंबोली को भारत सरकार ने कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव (Joint Secretary) पद पर नियुक्त किया है। यह महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद की गई है। वर्तमान में डॉ. तंबोली कैबिनेट सचिवालय में निदेशक के रूप में पदस्थ हैं। नई ज़िम्मेदारी उन्हें पांच वर्षों के कार्यकाल के लिए सौंपी गई है, जो 20 मार्च 2029 तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। इस पद पर वे एम.एस. श्रीकर (IAS, कर्नाटक कैडर, 1999) का स्थान लेंगे।

डॉ. तंबोली का प्रशासनिक सफर

बैच: 2009 | कैडर: छत्तीसगढ़

जन्म: 23 दिसंबर 1981

UPSC रैंक: 75वीं रैंक (दूसरे प्रयास में सफल)

डॉ. तंबोली की पहली नियुक्ति जगदलपुर नगर निगम में आयुक्त के रूप में हुई थी। वे एसडीएम, दुर्ग जिला पंचायत के सीईओ, और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के एमडी जैसे अहम पदों पर कार्यरत रहे। अप्रैल 2016 में वे बीजापुर जिले के कलेक्टर, और बाद में बस्तर के कलेक्टर बने। कांग्रेस शासनकाल की महत्वाकांक्षी योजना “नरवा, गरुवा, घुरुवा, बाड़ी” में उन्होंने विशेष सचिव के रूप में अहम भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *