10 साल बाद जम्‍मू-कश्‍मीर के लोग मुख्‍यमंत्री चुनने के लिए कर रहे मतदान, 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे नतीजे…

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है. 10 साल बाद जम्‍मू-कश्‍मीर के लोग मुख्‍यमंत्री चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं.जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में बुधवार को 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। इसमें 23.27 लाख वोटर्स शामिल होंगे।सुबह 9 बजे तक 27 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा किश्तवाड़ 14.83% मतदान हुआ, जबकि सबसे कम पुलवामा में 9.18% वोट डाले गए। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी।अलग-अलग राज्यों में रह रहे 35 हजार से ज्यादा विस्थापित कश्मीरी पंडित भी वोट डाल सकेंगे। उनके लिए दिल्ली में 24 स्पेशल बूथ बनाए गए हैं। वही सुरक्षा के मद्देनजर चुनाव आयोग जम्‍मू-कश्‍मीर में 3 चरणों में मतदान करा रहा है. दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और तीसरे तथा अंतिम चरण के लिए 1 अक्टूबर को मतदान होगा. चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *