नाबालिग से अननेचुरल सेक्स के बाद हत्या: झाड़ियों में मिली लाश, आरोपियों की गिरफ्तारी

तिल्दा। राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा से एक दिल दहला देने वाला सामने आया है। जहां गणेश देखने गए एक नाबालिग लड़के से अननेचुरल सेक्स कर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्या था पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है। जहां 14 साल का लड़का गणेश देखने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी मामला दर्ज जांच शुरू की। 11 दिन बाद उसकी लाश ग्राम कोटा के बड़े तालाब के पास झाड़ियों में कीचड़ में लिपटी मिली। बदबू आने पर ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

पोस्टमार्ट रिपोर्ट ने उगली सच्चाई

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसमें नाबालिग के साथ अननेचुरल सेक्स और गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आते ही पुलिस ने विजय धीरज (24) नाम के शख्स को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान उसने नाबालिग के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने की बात कबूल की। आरोपी ने बताया कि, नाबालिग ने अपने साथ हुए कृत्य को सभी को बताने की बात कही थी जिससे डर की वजह से विजय ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग की हत्या कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित और आरोपी दोनों पक्ष खेती किसानी काम से जुड़े हुए हैं। आरोपियों में एक नाबालिग है तो वहीं दूसरा आरोपी कुलदीप बंजारे (22) तिल्दा का ही रहने वाला है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के अलावा पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *