चिंतन शिविर 2.0 के बाद मंत्री ओपी चौधरी ने साझा किए अनुभव: नई दिशा और संकल्प

रायपुर। रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थानमें आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 का सफल समापन हुआ। इस शिविर में मुख्यमंत्री समेत राज्य सरकार के सभी मंत्रीगण सक्रिय रूप से शामिल हुए और विभिन्न विषयों पर विषय विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। शिविर के दौरान राजकोषीय नीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक सुधार और वैश्विक विकास की दिशा में छत्तीसगढ़ की भूमिका जैसे विविध विषयों पर गहन चर्चा हुई।

विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुत व्याख्यानों ने मंत्रियों को वैश्विक परिवर्तनों और समकालीन नीतिगत चुनौतियों की गहरी समझ प्रदान की। मंत्री ओपी चौधरी ने शिविर के अनुभव साझा करते हुए कहा की चिंतन 2.0 का आयोजन हमारे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किया गया। हमने इस दौरान बहुत कुछ सीखा है।

हम देख रहे हैं कि दुनिया कितनी तेजी से बदल रही है और हमें उसी रफ्तार से नीतियों को नवाचार के साथ अपनाना होगा। इस चिंतन शिविर में पूरी कैबिनेट ने एक छात्र की तरह भाग लिया। शिक्षा, स्वास्थ्य, राजकोषीय सुधार जैसे मुद्दों पर विस्तृत और गंभीर मंथन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *