ई-श्रमिक पंजीयन होने पर 15 योजनाओं का मिलेगा लाभ।

ई-श्रम कार्ड योजना के तहत अब मंदिर-मस्जिद में सेवा-पूजा करने वाले लगभग 70 हजार से ज्यादा पुजारियों और मौलवियों को दो हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। इस योजना में मजदूरों व अन्य को दुर्घटना बीमा और पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। किसी भी नागरिक सेवा केंद्र (सीएससी) व ई-मित्र पर आधार कार्ड, बैंक खाता, मोबाइल नंबर से आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने पर 12 अंकों का यू-कोड मिलता है।

ई-श्रम कार्ड बनने पर दो लाख का जीवन बीमा, आंशिक विकलांगता पर आर्थिक सहयोग व 60 वर्ष की आयु के बाद दो हजार रुपये पेंशन मिलेगी। 16 से 59 साल की उम्र के लोग यह कार्ड बनवा सकते हैं। रायपुर के महामाया मंदिर के पुरोहित मनोज शुक्ला ने कहा कि शिविर लगाकर पुजारियों को योजना से जोड़ना चाहिए। ऐसा होने पर छोटे मंदिरों के पुजारियों को आजीविका के लिए मंदिर में आने वाली दानराशि पर निर्भर नहीं रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *