फिल्म सैयारा से फैंस के दिलों पर राज कर रहीं अनीत पड्डा को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है। सैयारा ने इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया है अहान पांडे के साथ। सैयारा इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। अब इतना प्यार मिलने के बाद अनीत ने सोशल मीडिया पर सभी फैंस को एक प्यारा मैसेज दिया है। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने अपने एक डर के बारे में भी बताया।

क्या बोलीं अनीत
अनीत ने अपनी कई फोटोज शेयर की हैं और लिखा, ‘मैं यही कहना चाहूंगी कि मैं आप सबसे प्यार करती हूं। मैं आपको जानती नहीं हूं, लेकिन मैं ये जानती हूं कि मैं आपको बहुत प्यार करती हूं। यह सारा प्यार जो आपने मुझे देने में इतनी उदारता दिखाई है और मुझे नहीं पता कि इसे वापस देने के अलावा मुझे क्या करना चाहिए।’
किस बात का डर
अनीत ने आगे लिखा, ‘मुझे अब आगे के लिए डर लग रहा है, डर लगा है कि मैं पूरा नहीं कर पाऊंगी। लेकिन जो मेरे पास है यहां तक मेरा छोटा सा पीस भी, मैं वो सब रख दूंगी। अगर ये आपको हंसाएगा या रुलाएगा या कुछ याद दिलाएगा तो शायद इसलिए मैं यहां हूं और मैं आगे कोशिश भी करती रहूंगी। इम्परफेक्ट, लेकिन उन सबके साथ हूं जो मेरे पास है क्योंकि आई लव यू।’
लोगों के रिएक्शन
अनीत के इस पोस्ट पर फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं। कोई उन्हें अपना क्रश बता रहा है तो कोई उन्हें उनके फ्यूचर के प्रोजेक्ट्स के लिए ऑल द बेस्ट बोल रहा है। एक ने यह भी लिखा कि आपके शब्दों ने मेरा दिल छू लिया है। आपने जिस तरह अपनी फीलिंग्स शेयर की वो काफी प्यारा है। थैंक्यू अपने फॉलोअर्स को इतना प्यार देने के लिए।
अपकमिंग फिल्म
बता दें कि अनीत अब नयाय फिल्म में नजर आने वाली हैं जिसकी शूटिंग पिछले साल हो गई थी। यह फिल्म एक कोर्ट रूम ड्रामा है।