शादी के बाद दुल्हन ने किया कांड, अब कोर्ट के चक्कर काट रहा दूल्हा, जानें पूरा मामला

ऐसा कहा जाता है कि शादी सात जन्मों का बंधन है लेकिन कुछ रिश्ते सिर्फ फायदे के लिए बनते हैं। कई बार ऐसा सुनने के मिलता है कि दूल्हा या दुल्हन शादी के बाद धोखा देकर फरार हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ आजमगढ़ से भी सामने आया है। जहां एक शख्स को फेसबुक पर युवती से दोस्ती हुई। फिर दोनों के बीच धीरे-धीरे प्यार पनपा। परिजनों की मर्जी से शादी भी कर ली। लेकिन शादी कुछ महीने बाद ही दूल्हन ससुराल के सारे गहने लेकर फरार हो गई। लुटेरी दुल्हन के साथ उसके पिता और भाई ने भी साजिश की थी।

ये मामला अतरौलिया थाना क्षेत्र का है। यहां के एक गांव के रहने वाले युवक की फेसबुक के जरिए गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के राप्तीनगर रेल विहार कॉलोनी की रहने वाली युवती के संपर्क में आया। युवती ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। दोनों शादी के लिए तैयार हो गए। युवती अपने माता-पिता, भाई सहित अन्य लोगों के साथ अतरौलिया आई। दिसंबर 2023 में अतरौलिया के लोहरा स्थित एक मैरिज हाल में दोनों की शादी हुई। शादी के बाद युवती पति के साथ उसके घर रहने लगी। दो माह बाद परिवार में विवाद होने लगा। इसके बाद एक दिन वह परिवार की सभी महिलाओं के जेवर लेकर घर से निकल गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को दुल्हन, उसके पिता, भाई, मां सहित नौ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लिया।

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते भले ही ठीक न हों, लेकिन दोनों देशों के लोगों के संबंध अभी भी मजबूत हैं। दरअसल,जौनपुर में एक भाजपा नेता के बेटे की शादी पाकिस्तान के लाहौर में तय हुई थी। हालांकि, ऐन मौके पर वीजा न मिलने के कारण आखिरकार ऑनलाइन निकाह कराया गया। ये ऑनलाइन शादी सुर्खियों में है। निकाह के दौरान दोनों तरफ के रिश्तेदार भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *