‘बॉर्डर 2’ में पिता सुनील शेट्टी को रिप्लेस कर छा गए अहान शेट्टी, वायरल हुआ लुक

मुंबई: बॉलीवुड में एक बार फिर देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के जरिए की लहर लौटने वाली है। खास बात ये है कि इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की जगह अब उनके बेटे अहान शेट्टी नजर आने वाले हैं। अहान ने सोशल मीडिया पर अपने फर्स्ट लुक के साथ इस खबर को कंफर्म करते हुए फैंस को एक्साइटेड कर दिया है।

दरअसल, हाल ही में अहान शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘बॉर्डर 2’ से अपना लुक शेयर किया। फोटो में वह आर्मी की वर्दी पहने हुए, सिर पर टोपी लगाए और दीवार के पीछे से झांकती उनकी आंखें गहराई और गंभीरता को बयां कर रही हैं।

अहान शेट्टी ने शेयर किया शानदार कोलाज 
इसके साथ ही उन्होंने एक और पोस्ट में अपने और पिता सुनील शेट्टी के लुक्स का एक शानदार कोलाज शेयर किया, जिसमें सुनील शेट्टी के 1997 की ‘बॉर्डर’ फिल्म के लुक को भी दिखाया गया। दोनों के लुक्स में समानता देख फैंस बेहद इमोशनल हो गए। इस कोलाज के साथ अहान ने लिखा कि “हर बेटा कहीं ना कहीं अपने पिता की तरह बनना चाहता है।”

इस पोस्ट के वायरल होते ही कई सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। वरुण धवन ने अहान की ‘बॉर्डर 2’ वाली फोटो इंस्टा स्टोरी पर शेयर की, जिसमें उनके हाथ पर मिट्टी लगी हुई नजर आ रही है। इसके बाद अहान ने भी वरुण की पोस्ट को रीशेयर करते हुए आभार जताया। वरुण ने खुद की भी एक फोटो शेयर की जिसमें उनका हाथ भी मिट्टी से सना हुआ था, जो फिल्म की देशभक्ति वाली थीम से मेल खाता है।

फिल्म के स्टार कास्ट
वहीं, फिल्म में पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में उनकी कास्टिंग को लेकर कुछ अफवाहें थीं कि उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया है, क्योंकि उन्होंने ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को साइन किया था। लेकिन दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ के सेट से एक वीडियो शेयर कर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।

अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि अहान शेट्टी अपने पिता की विरासत को कैसे आगे बढ़ाते हैं और ‘बॉर्डर 2’ में किस तरह की दमदार परफॉर्मेंस देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *