पखांजुर। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आहता दुकान के संचालक मिंटू सरकार उर्फ सोनू सरकार को 11 पेटी अंग्रेजी शराब जो कि मध्यप्रदेश से लाकर छत्तीसगढ़ में बेचा जा रहा था के साथ गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद प्रशासन ने मिंटू सरकार उर्फ सोनू सरकार को जेल भेज दिया गया कुछ दिन पहले उसी आहता दुकान की शिकायत होने पर विभागीय अधिकारी द्वारा जांच किया गया था जिसमें दुकान में अनियमितता पाई गई थी
सूत्रों के अनुसार, संचालक पर दुकान संचालन में नियमों के उल्लंघन और अन्य अनियमितताओं की शिकायतें पहले से दर्ज थीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिंटू सरकार को हिरासत में लेकर धारा 34/2 के अनुसार जेल भेज दिया
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और मांग की है कि क्षेत्र में संचालित अन्य दुकानों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।